Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

के सिवान : असफल नहीं हुआ भारत का मिशन चंद्रयान-2, अगले 14 दिनों तक जारी रहेगा संपर्क करने का प्रयास

बेंगलुरू। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चेयरमैन के सिवान ने चंद्रयान-2 के सफल तरह से लैंडिंग न कर पाने के एक दिन बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चंद्रयान-2 मिशन सफल रहा है। क्योंकि एजेंसी चंद्रयान-2 से दोबारा संपर्क स्थापित करने के प्रयास में लगी हुई है और यह प्रयास अगले 14 दिनों तक जारी रहेगा।

बताते चलें कि बीते शनिवार को इसरो का संपर्क चंद्रयान-2 से उस समय टूट गया था, जब वह चंद्रमा की सतह से मात्र 2.1 किलोमीटर दूर रह गया था। इसरो के चेयरमैन के सिवान ने दूरदर्शन को दिए अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि भले ही चंद्रयान-2 के लैंडर से हमारा संपर्क टूट गया हो, लेकिन वो लैंडर से दोबारा संपर्क स्थापित करने के लिए अगले 14 दिनों तक प्रयास करते रहेंगे।

उन्होंने कहा है कि लैंडर के पहले चरण को सफलता पूर्वक पूरा किया गया था। जिसमें यान की गति को कम करने में एजेंसी को सफलता मिली। हालांकि अंतिम चरण में आकर लैंडर का संपर्क एजेंसी से टूट गया था। सिवान ने कहा है कि यह मिशन लगभग 100 प्रतिशत तक सफल रहा है। उन्होंने कहा है कि हमारा वैज्ञानिक मिशन सफल रहा लेकिन टेक्नॉलजी के प्रदर्शन में हम सफल नहीं हो सके। हमारे ऑर्बिटर का पेलोड हमें अगले कुछ सालों तक बहुत सारा डाटा उपलब्ध कराता रहेगा। उन्होंने कहा है कि चंद्रमा के चारों तरफ घूमने वाले ऑर्बिटर के जीवनकाल को 7.5 सालों के लिए बढ़ा दिया गया है।