Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस वजह से आ गई थी आशा भोसले और लता मंगेशकर के रिश्तों के बीच दरार

मुंबई। बॉलीवुड में आशा भोसले एक जाना माना नाम है और यह मेलोडी क्वीन फिल्म जगत की दुनिया में गोल्डेन आशा के नाम से भी मशहूर हैं। आशा भोसले आज अपना 86वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अभी तक अपने करियर में 16 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं और इस दौरान कई सुपरहिट गाने उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को दिए।

आशा भोसले की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने उन सभी को पार कर एक ऐसा मुकाम हासिल किया कि उनके रहते हुए और कल को उनके न रहने के बाद भी लोग आदर सम्मान से उनका नाम लेंगे और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन को आदर के साथ याद करेंगे। हालांकि उनके जन्म दिन के मौके पर आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ा एक ऐसा राज बताने जा रहे हैं, जो शायद बहुत कम ही लोगों को पता होगा।

दरअसल लता मंगेशकर ने अपने पिता की असमय मृत्यु होने के बाद 14 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था और अपने परिवार और छोटी बहन आशा की देखरेख में कोई कमी नहीं रखी। वहीं आशा भोसले भी शुरुआत से ही अपने मन की करना पसंद करती थीं। उन्हें नियमों में बंधकर रहना पसंद नहीं था।

उन्होंने अपने लिए अलग रास्ते चुने और 16 साल की उम्र में ही उन्होंने 31 साल के गणपत राव भोसले से शादी कर ली थी। हालांकि लता मंगेशकर इस रिश्ते के खिलाफ थीं। क्योंकि गणपतराव उन दिनों लता मंगेशकर के सेक्रेटरी हुआ करते थे। ऐसे में इस शादी के बाद दोनों बहनों के बीच में दूरी बढ़ना शुरू हो गई। उसके बाद आशा भोसले ने परिवार से सभी संबंध तोड़ दिए थे। पूरे परिवार से अलग होकर आशा भोसले ने अपनी शादी की शुरुआत की थी। हालांकि जैसे-जैसे समय बीता, दोनों बहनों का एक दूसरे के लिए प्यार फिर से उमड़ा और जीवन में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन दोनों बहनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।