Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जिन्न की तरह बोतल में समाए सलमान, रिलीज़ हुआ Bigg Boss 13 का Promo

मोस्ट अवेटेड शो बिग बॉस13 की जल्द एंट्री होने वाली है, इसकी जानकारी हमने आपको पहले ही दे दी थी। लेकिन अब इसका तीसरा प्रोमो आउट हुआ है। इस तीसरे ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की ये सीजन भी थोड़ा टेढ़ा होने वाला है। जिसमें  एक से एक शानदार थीम और कई सारे ट्वीस्ट देखने को मिल सकते है।

कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस का नया ट्रेलर लॉच किया है। ये प्रोमो पहले वाले की तरह फनी है, और इस प्रोमो में भी सलमान का कुछ अलग अंदाज दिखाई  रहा है।

कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस का तीसरा प्रोमो रिलीज किया है। वीडियो में सलमान खान कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘इस बार बिग बॉस में टाइम फिसलेगा लाइक रेत। चार हफ्तों में होगा फिनाले,पता चलेगी सितारों की फेथ। लेकिन पहला फिनाले सिर्फ अंगड़ाई है, बाकी आगे चढ़ाई है।

शो का प्रोमो शेयर करते हुए कलर्स ने कैप्शन लिखा, ‘टेलीविजन का ब्लॉकबस्टर लेकर आ रहे है, द वन एंड ओनली सलमान खान। क्या आप बिग बॉस 13 के ट्विस्ट्स के लिए तैयार हैं, जो सुपर टेढ़ा है? जल्द ही।

इससे पहले शो का जो प्रोमो रिलीज किया गया था उसमें सलमान के साथ सुरभि और करण वाही नजर आ रहे थे। उस वीडियो में सलमान ट्रेडमील पर दौड़ते नजर आ रहे हैं साथ ही वो शो की थीम के बारे में भी हिंट दे रहे हैं। वीडियो में सलमान कहते हैं, इस बार बिग बॉस में सितारे खोलेंगे पिटारे, कुछ भागते-भागते करेंगे प्यार, तो कुछ चलते-चलते करेंगे तरकार।