Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

IND vs SL: मैदान पर उतरते ही शिखर धवन ने रचा इतिहास, तोड़ा 37 साल पुराना रिकॉर्ड

कोलंबो। भारत और श्रीलंका की टीम रविवार को पहले वनडे में आमने-सामने हैं। दोनों टीमों की भिड़ंत कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रही है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। लेकिन टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्तान शिखर धवन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धवन भारत की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं। धवन ने टॉस के लिए उतरते ही ये खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

धवन की उम्र 35 साल और 225 दिन है। उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अमरनाथ ने 1984 में 34 साल 37 दिन की उम्र में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इस तरह से धवन ने 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले भारतीय खिलाड़ी

मोहिंदर अमरनाथ- 34 साल 37 दिन

सैयद किरमानी- 33 साल 353 दिन

अजीत वाडेकर- 33 साल 103 दिन

बता दें कि शिखर धवन के नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है। टीम इंडिया को इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

श्रीलंका ने जीता टॉस

वनडे सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम के लिए इस मैच में दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव पहली बार वनडे इंटरनेशनल खेल रहे हैं। श्रीलंकाई टीम की कप्तानी दासुन शनाका कर रहे हैं। जबकि धनंजय डिसिल्वा उपकप्तान हैं।

धवन के पास बल्लेबाजी में भी रिकॉर्ड बनाने का मौका

धवन ने कप्तानी में तो एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके पास बल्लेबाजी में भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। धवन अगर ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को पीछे छोड़ देंगे।

दरअसल, धवन के वनडे में अभी 5977 रन हैं। अगर वह पहले मैच में 23 रन बना लेते हैं तो उनके 6 हजार वनडे रन हो जाएंगे। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 10वें भारतीय होंगे।

इसके अलावा धवन सबसे तेज 6 हजार वनडे रन बनाने वाले दूसरे भारतीय भी बन जाएंगे। इस लिस्ट में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। वह भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 136 पारी में यह मुकाम हासिल किया था। उन्हें इस आंकड़े को पार करने में 6 साल 83 दिन लगे थे। इस लिस्ट में सौरव गांगुली दूसरे नंबर पर हैं।

उन्होंने 147 पारी में 6 हजार वनडे रन बनाए थे। इसके लिए उन्हें 8 साल 289 दिन लगे थे। धवन की बात करें तो उन्होंने 139 पारियों में 5977 रन बनाए हैं और अगर वह 23 रन बना लेते हैं तो गांगुली से आगे निकल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.