Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नीलधारा गंगा का बढ़ा जलस्तर, 20 गांवों पर मंडरा रहा खतरा

हरिद्वार। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। लक्सर में भारी बारिश के कारण नीलधारा गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे खानपुर विधानसभा के करीब 20 गांव के ऊपर खतरा मंडराने लगा है।

मौसम विज्ञान विभाग ने भी आने वाले 2 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगर भविष्यवाणी सच साबित होती है तो खानपुर विधानसभा के कुछ गांव में पानी घुसने की आशंका है। इससे भारी नुकसान हो सकता है। नीलधारा गंगा से सटे इलाकों के खेतों में पानी घुस चुका है, जिससे किसान काफी परेशान है।।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब 3 वर्ष पहले नीलधारा गंगा का तटबंध कलसिया गांव के पास टूट गया था। तब खानपुर विधानसभा की 5 हजार बीघा कृषि भूमि नीलधारा गंगा में समा गई थी। टूटे तटबंध की मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई है। लक्सर प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा खानपुर विधानसभा के लोगों को भुगतना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को भी अवगत कराया गया था। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का आरोप है कि लक्सर प्रशासन ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया है। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी का कहना है पानी का जलस्तर अभी सामान्य है। चार बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए तहसील प्रशासन पुरी तैयारी के साथ मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.