Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

IND vs ENG : टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इन दो खिलाड़ियों का इंग्लैंड जाना कैंसिल!

नई दिल्ली। भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई है। इंग्लैंड दौरे से पहले के लिए बतौर रिप्लेसमेंट चुने गए पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव का भी अब विकल्प चुना जाएगा।

InsideSport.co की खबर के मुताबिक ये दोनों खिलाड़ी भी इंग्लैंड नहीं जा पाएंगे, जिससे भारतीय बोर्ड की सिरदर्दी बढ़ गई है। पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को 30 जुलाई को इंग्लैंड के लिए कूच करना था लेकिन श्रीलंका में भारतीय खिलाड़ियों के कैंप में कोरोना की दस्तक के बाद पृथ्वी और शॉ दोनों को आइसोलेशन में जाना पड़ा है और अब इसके चलते वो लंदन की फ्लाइट नहीं पकड़ सकते ।इंग्लैंड के लोकल हेल्थ प्रोटोकॉल के मुताबिक भी इन्हें वहां एंट्री नहीं मिल सकती।

 

BCCI के एक अधिकारी ने InsideSport.co को बताया, ” हम फिलहाल कुछ भी नहीं कह सकते। हम अगले दो दिन तक हालात परखेंगे, फिर पृथ्वी और सूर्यकुमार के रिप्लेसमेंट पर फैसला लेंगे।” शॉ और सूर्यकुमार दोनों अभी कोरोना संक्रमित साथी क्रुणाल पंड्या के क्लोज कॉन्टेक्ट में आने के चलते आइसोलेशन में हैं। क्रुणाल पंड्या मंगलवार को दूसरे T20 से पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद दूसरा T20 तो एक दिन के लिए टला ही था। 8 भारतीय खिलाड़ियों को आइसोलेट भी किया गया।

गिल और सुंदर के रिप्लेसमेंट चुने गए हैं पृथ्वी और सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड भेजा जाना है। गिल और सुंदर दोनों इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हुए। इसके अलावा तेज गेंदबाज आवेश खान भी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए।

InsideSport को मिली जानकारी के मुताबिक, शॉ और सूर्या दोनों कम से कम 3 दिन के आइसोलेशन में रहेंगे। 3 दिन के बाद इनका RTPCR टेस्ट होगा, जिसके बाद उनके आइसोलेशन की अवधि बढ़ाने या खत्म करने पर विचार होगा। ऐसे में उनके इंग्लैंड रवाना होने में देर हो सकती है।