Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दहेज के लिए पति ने की गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या

 

सहरसा (बिहार)। बनमा ईटहरी ओपी के मखदमपुर गांव में शनिवार की देर रात ससुराल में ही एक युुुुवक नेे अपनी गर्भवती पत्नी की गोली मार हत्या कर कर दी और मौके से फरार हो गया।

सलखुआ थाना के कोरलाहा गांव निवासी सिकिन्द्र मिस्त्री के पुत्र पांडव मिस्त्री की शादी करीब तीन साल पूर्व बनमा ओपी के मखदमपुर गांव निवासी रामचन्द्र मिस्त्री की पुत्री चंदुला देवी से हुई थी। पति पिछले तीन माह से ससुराल में ही पत्नी के साथ रह रहा था।

बताया गया कि शनिवार की शाम पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छठ पूजा के लिए घाट पर गया था। वापस घर आने पर दहेज की मांग को लेकर पति का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। बाद में सभी खाना खाकर सो गए। मध्य रात्रि में गोली की आवाज पर परिवार के सदस्य उठकर पुत्री के कमरे में पहुंचे तो पुत्री की सिर में गोली लगी थी और वह लहूलुहान होकर बिछावन पर पड़ी थी। मौके से दामाद फरार था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया। मृतका के पिता के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित दामाद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।