Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आए, उसे स्वीकार किया जाएगा : केशव मौर्य

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसल आता है, उसे स्वीकार किया जाएगा। रविवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आये उप मुख्यमंत्री पुलिस लाइन मैदान में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने वाराणसी की खराब सड़कों से जुड़े सवाल पर कहा कि आज बैठक होगी जल्द ही वाराणसी की सडकों में सुधार दिखेगा। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनेगी। रॉबर्ट वाड्रा डीएलएफ लैंड डील मामले पर उन्होंने कहा कि डीएलएफ मामले की जांच होंगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसके पहले वाराणसी दौरे पर आये उप मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान में बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ विधायकों ने उप मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री वाहनों के काफिले में सर्किट हाउस पहुंचे। काशी में प्रवास के पहले दिन उप मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आला अधिकारियों के साथ करेंगे।

अपरान्ह बाद उप मुख्यमंत्री सेवा भारती समिति काशी प्रांत के माधव सेवा प्रकल्प चंदापुर, लोहता में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां मौर्य धन्‍वंतरि आयुर्वेद चिकित्सालय, बहुमंजिला प्रसाधन खंड और प्रकल्प मार्ग का लोकार्पण करेंगे। यहां से शाम छह बजे तेलियाबाग में धूपचंडी मंडल के बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचेंगे और लोगों से मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सोमवार को उप मुख्यमंत्री काशी विश्‍वनाथ का दर्शन पूजन कर दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन से कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।