Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सर्दियों में मखाने का इस तरह सेवन, गठिया से ले कर शुगर तक की समस्या से मिलेगी निजात

अगर आप मखाने को नियमित तौर पर अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको कई रोगों से छुटकारा मिलने के साथ ही अनगिनत स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।

मखाने खाने से लंबे वक्त तक पेट भरे होने का असहास होता है जिसकी वजह से अनहेल्दी चीजों के लिए क्रेविंग नहीं होती। मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है।

पेट की समस्याओं से लेकर दिल की बीमारियों तक में मखाने बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं मखाने कैसे खाने चाहिए और किन बीमारियों से ये आपको दूर रखते हैं…

मखाने के फायदे 

  • मखाने खाने से किडनी मजबूत होती है और वजन घटाने में भी मखाने सहायक होते हैं। दरअसल, सूखे मेवे में शामिल होने वाले मखाने को कई लोग भून कर खाते हैं तो कई लोग ऐसे ही खाते हैं। मखाने की खीर भी बेहद स्वादिष्ट होती है। मोटापा हो या डायबिटीज, या फिर हाई बीपी मखाने इन सभी बीमारियों से आपको छुटकारा दिलाते हैं।

  • मखाना एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और आसानी से पच जाता है। मखाने खाने से भूख में भी सुधार होता है। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो मखाने जरूर खाएं क्योंकि इनमें कैल्शियम होता है और गठिया के मरीजों के लिए भी ये फायदेमंद होता है।
  • मखाने को आप स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। आप चाहें तो मखाने को फ्राई करके भी खा सकते हैं। यह भी कहा जाता है कि अगर आप रोज सुबह खाली पेट मखाने खाते हैं तो आपको मधुमेह की बीमारी कभी नहीं होती है। मखाने के सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है।

  • मखाने आपके दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं। मखाने खाने से दिल स्वस्थ्य रहता है और पाचन की समस्या दूर होती है। पुराने से पुराने कब्ज से छुटकारा मिलता है। अगर आप अनिद्रा और तनाव से गुजर रहे हैं तो मखाने आपको इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए आपको रात को दूध के साथ मखाने का सेवन करना चाहिए।