Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे पति ने काटी पत्नी की नाक




महोबा। जिले में अवैध सम्बन्धों के शक में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से नाक काट डाली। बीच बचाव के लिये आये पत्नी के भाई और बहनोई को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। परिजनों ने तीनों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपित पति की तलाश शुरू कर दी है।

महोबा कोतवाली क्षेत्र के करैराकला गांव निवासी कालीचरण पिछले कई महीने से अपनी पत्नी गीता के चरित्र पर शक कर रहा था। आये दिन दोनों में विवाद भी होता था। कालीचरण ने अपनी पत्नी को बदसूरत बनाने के लिये योजना बनाई और उसे रात में उसकी नाक धारदार हथियार से काट डाली। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी और गीता का भाई मौके पर पहुंचे तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। महिला के बहनोई के साथ भी हमला किया गया। घटना के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया। परिजनों ने खून से लथपथ गीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


घटना की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि पति ने उसके बड़े पुत्र की हत्या करवा दी है और अब छोटे पुत्र को छीन लिया है। उसने आरोप लगाया कि पति अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी को अपने हिस्से की जमीन देना चाहता है जिसका विरोध करने पर उसकी नाक काटी गयी है।