Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गेल देश के लिए अधिक रन मारने का रिकॉर्ड तो तोड़ देंगे , लेकिन असल सम्मान इस रिकॉर्ड का लारा को ही मिलेगा

क्रिस गेल ने अपने इतिहास की सबसे धीमी पारी खेल दी है। यह पारी तब खेली जब वह वेस्टइंडीज के लिए इतिहास रचने से मात्र 12 रन दूर थे। गुरुवार को हुए पहले एकदिवसीय मुकाबले में गेल मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। गेल का शिकार किया चाइना मैन के नाम से मशहूर कुलदीप यादव ने। कुलदीप ने गेल को 4 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। आपको बता दूँ कि गेल ने 31 गेंदों का सामना कर 4 रन बनाए।

दरअसल गेल वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज रहे ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। लारा के 299 मुकाबले अपने देश के लिए खेले। जिसमें 289 इनिंग में उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला। इस 289 पारियों में लारा ने 10405 रन अपने नाम किए। वहीं बात अगर क्रिस गेल कि की जाए तो उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अब लारा के बराबर 299 मुकाबले खेल लिए है। इन 299 मुकाबलों में उन्होंने 292 बार देश के लिए बल्लेबाजी की। यानि लारा से 4 पारियां ज्यादा खेली।

यानि अब भारत के खिलाफ 12 रन भी न मार पाने के बाद लारा के सामने उनका कद एक पारी और छोटा हो गया है। यानि गेल 7 रन और मार वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी तो बन जाएंगे। लेकिन कम पारियों में इस मुकाम को छूने का रिकॉर्ड तो लारा के नाम ही रहेगा।