Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गौतम गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कसा तंज, बताया- रोहित शर्मा और एमएस धोनी की वजह से…

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति और क्रिकेट के विषय पर खुलकर अपनी बात रखने वाले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी पर एक बार फिर से सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी पर तंज कसते हुए कहा है कि टीम में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह दोनी की मौजूदगी के चलते ही कोहली की कप्तानी में असर नजर आता है।

उन्होंने यह भी कहा है कि आपकी कप्तानी की असली परीक्षा भी तभीहोती है, जब आप किसी फ्रेंचाइजी की अगुवाई करते हैं। जहां आपके सहयोग के लिए दूसरे अनुभवी खिलाड़ी नहीं रहते हैं। गौतम गंभीर ने यह बात एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में कही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ल्डकप में विराट कोहली ने अच्छी कप्तानी की लेकिन उन्हें इस मामले में अभी लंबा सफर तय करना है।

गंभीर ने कहा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अच्छी कप्तानी करते आएहैं, लेकिन ऐसा इसलिए है, क्योंकि उनके पास टीम में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी हैं। कप्तानी की असली परीक्षा तब होती है, जब आप किसी फ्रेंचाइजी की अगुवाई करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने हमेशा ईमानदारी से यह बात कही है। जरा आप देखिए कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए क्या हासिल किया है। अगर आप इसकी तुलना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से करेंगे, तो नतीजे आपके सामने आ जाएंगे।