Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कभी इस गेंदबाज के एक ओवर में लगे थे 6 छक्के, लंदन में हुआ निधन

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने वाले इंग्लैंड के पूर्व शानदार गेंदबाज का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस क्रिकेटर का नाम मैल्कन नैश था। वैसे तो हर क्रिकेटर इस खेल के इतिहास में अपने नाम शानदार रिकॉर्ड दर्ज कराना चाहता है लेकिन मैल्कन के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज था, जिसे कोई भी गेंदबाज कभी भी अपने नाम दर्ज नहीं कराना चाहेगा।

दरअसल मैल्कम के नाम एक ओवर में छह गेंद पर छह छक्के खाने का रिकॉर्ड दर्ज था। साल 1968 में उनके एक ओवर में वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी गैरी सोबर्स ने छह गेंद पर छह छक्के जड़े थे। यही नहीं मैल्कम के एक ओवर में काउंटी टीम लंकशायर के बल्लेबाज फ्रैंक हेस ने भी पांच छक्के और एक चौका जड़ा था।

जानकारी के मुताबिक मैल्कम नैश का जन्म 9 मई 1945 को मॉमाउथशायर में हुआ था, उन्होंने ग्लैमोर्गन के लिए काउंटी क्रिकेट खेला। खबर के मुताबिक वह बीते बुधवार को लंदन में डिनर करने के बाद ही गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। कहा जाता है कि मैल्कम के पास गेंदबाजी में कमाल की विविधता थी। उनकी टीम ने 1969 में काउंटी चैंपियनशिप भी जीती थी। उन्होंने 1966 से लेकर 1983 के बीच फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 17 सीजन खेले थे।