Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आईपीएल से पहले तरबूज-पपीता उगा रहें धोनी

 

आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि धोनी बहुत जल्द क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे। वह आईपीएल 2020 में धूम मचाने के लिए तैयार है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी दो मार्च को टीम से जुड़ जाएंगे। लेकिन इससे पहले धोनी का एक वीडियो वायरल हो गया है।

फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैविक (ऑर्गेनिक) खेती सीख रहे हैं और खरबूजा और पपीता उगा रहे हैं।। माना जा रहा है कि धोनी ने अब अपने रिटायरमेंट प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘रांची में 20 दिनों में तरबूज और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है, पहली बार है कि बहुत उत्सुक हूं।’

दो मिनट के इस वीडियो में धोनी खेती शुरू करने से पहले पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं। वह इस दौरान धूप जलाते हैं और नारियल तोड़ते दिख रहे हैं।