Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आजम खान से सीतापुर जेल में मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

 

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को सीतापुर पहुंचे। यहां उन्होंने सीधे सीतापुर जेल में जाकर रामपुर के सपा सांसद आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी व सपा विधायक तजीन फातमा से मुलाकात की। जेल में प्रवेश के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि वह मुलाकात के बाद मीडिया से बात करेंगे।

दरअसल, बुधवार को आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला और पत्नी और सपा विधायक तजीन फातमा को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में जेल भेज दिया गया। उन्हें देर शाम रामपुर जेल ले जाया गया। इसके बाद से सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रामपुर दौरा तय हुआ। माना जा रहा था कि आजम खान से जेल में मिलने ही अखिलेश यादव रामपुर जाने वाले थे। गुरुवार को आजम और उनके परिवार के सीतापुर जेल में शिफ्ट होने के बाद अखिलेश का ये रामपुर दौरा रद्द हो गया।