Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिल्ली हिंसा : उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

 

नई दिल्ली। नागरिकता कानून संशोधन (सीएए) को लेकर भड़की हिंसा से उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात बेहद खराब हो गए हैं। दिल्ली पुलिस को उपद्रवियों को देखते ही गोली मार देने का आदेश दिया गया है। दिल्ली में हालात बेहद खराब हैं। एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है।

गौरतलब है कि देश की राजधानी तीसरे दिन भी हिंसा की आग में सुलगती रही। दिल्ली के अति संवदेनशील माने जाने वाले उत्तर-पूर्वी जिले में तीसरे दिन भी हालात बेकाबू रहे। मंगलवार को हुई ताजा हिंसा में पांच और लोगों की मौत हो गई जबकि कुल 186 लोग घायल हो गए। अब हिंसा में मरने वालों की संख्या कुल 10 हो गई है।