Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

त्रिफला के चौंका देने वाले फायदे, ब्‍लड शुगर नियंत्रित करने के साथ पेट की समस्या को रखता है दूर

आप सभी ने त्रिफला औषधि के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप इसके फायदे के बारे में जानते हैं। त्रिफला एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी इंफ्लामेट्री और एंटी बैक्‍टीरियल गुणों से भरपूर आयुर्वेदिक औषधि है।

त्रिफला में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। त्रिफला के सेवन से पाचन और त्‍वचा से जुड़ी सभी समस्‍याएं दूर होती है। त्रिफला को हम कई बीमारियों से निजात पाने के लिये प्रयोग करते है।

अनेक शोधों के द्वारा भी पता चला है, कि त्रिफला के औषधीय लाभ इसके एंटीऑक्सिडेंट और प्रतिरोधी बैक्टीरिया गुणों के कारण होते हैं। तो आइये जानते है त्रिफला सेवन के लाभ के बारे में….

त्रिफला का सेवन के चौंकाने वाले लाभ

  • कुछ शोधों से पता चला है कि त्रिफला का सेवन पेट के अल्सर को ठीक करने में सहायता करता है।
  • त्रिफला का सेवन हमारे शरीर की गंदगी को दूर करने में लाभकारी होता है। और त्रिफला कब्ज, एसिडिटी और पेट से जुड़ी अनेक प्रकार की समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है।

  • त्रिफला का सेवन तनाव और चिंता को दूर करने में मदद सरता है।
  • त्रि‍फला का अनवरत सेवन करने से मसूड़ों की सूजन, दांतों और फंगल इंफेक्‍शन आदि की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
  • त्रिफला ब्‍लड शुगर को नियन्त्रित करने में मदद लकरता है।
  • त्रिफला में एंटिऑक्सिडेंट्स पाए जाते है, जो अनेक प्रकार की बीमारियों को दूर करने में सहायक हो सकता है।
  • त्रि‍फला का सेवन बालों और त्‍वचा की समस्‍याओं जैसे दाग, झुर्रियां आदि को दूर करने में सहायक माना जाता है।