Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इसरो को मिली एक और कामयाबी, चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-2

बेंगलुरू। चंद्रयान-2 को लेकर एक और अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल इसरो ने मंगलवार को बताया है कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से लैंडर विक्रम के अलग होने के बाद उसने यान को चंद्रमा की निचली कक्षा में उतराने का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन सात सितंबर को लैंडर विक्रम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने से पहले बुधवार को एक बार फिर यान को और निचली कक्षा में ले जाएगा।

इसरो ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि चंद्रयान-2 को निचली कक्षा में ले जाने का काम मंगलवार सुबह भारतीय समयानुसार 8 बजकर 50 मिनट पर सफलतापूर्वक और पहले से निर्धारित योजना के अनुसार किया गया। यह प्रक्रिया कुल चार सेकेंड तक चलती रही। गौरतलब हो कि अभी एक दिन पहले ही चंद्रयान-2 के एक अहम पड़ाव पर सोमवार को लैंडर विक्रम ऑर्बिटर से सफलता पूर्वक अलग हुआ था।

वहीं अब इसरो की ओर से यह जानकारी सामने आई है। बताते चलें कि विक्रम लैंडर की कभा 104 किलोमीटर गुना 128 किलोमीटर है। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर चंद्रमा की मौजूदा कक्षा में लगातार चक्कर काट रहा है। वहीं ऑर्बिटर और लैंडर पूरी तरह से ठीक हैं। इसके बाद चार सितंबर को एक बार फिर से सुबह 3 बजकर 30 मिनट से लेकर 4 बजकर 30 मिनट के बीच इसकी कक्षा में फिर से कमी की जाएगी।