Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देश के रक्षा मंत्री और राजधानी के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि लखनऊ एयरपोर्ट इतना शानदार हो कि यहां से लास एंजिल्स और लंदन की भी सीधी हो फ्लाइट

सांसद रहते हुए यह देख पाएंगे कि नहीं इसका पता नहीं है। लखनऊ में फाइव जी नेटवर्क भी जल्दी शुरू हो वह इसके लिए भी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2 जी और 3 जी की जब बात होती है तो कांग्रेस के घोटाले की याद जरूर आती है लेकिन मोदी सरकार में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है। देश को समृद्ध बनाने के लिए 100 लाख करोड़ की पीएम गति शक्ति योजना शुरू हो रही है। इसके बाद अपना देश दुनिया मे सबसे समृद्धशाली देश होगा। यह बातें उन्होंने शनिवार को लखनऊ में 185 करोड़ रुपए की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर अटल बिहारी वाजपई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में कहीं। उन्होंने यह भी कहा जल्द ही अपना देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। अभी हमारा देश कभी पांचवी तो कभी छठवें स्थान पर है। उन्होंने यह भी बताया है कि रक्षा क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भरता तेजी से घटी ही नहीं है।

बल्कि अब हमारा देश आत्मनिर्भर भारत के तहत खुद उपकरणों और अन्य संसाधनों को बना रहा है । दूसरे देशों को भी अब हम लोग रक्षा उपकरण भेजते हैं। कोविड-19 के दौरान भी हमारे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है। पिछले आठ वर्षों में भारत को लेकर दुनिया के दूसरे देशों की सोच बदली है। हमारी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ी है। मैं अलग-अलग देशों की यात्रा पर जाता हूं और लोगों से बात करता हूं। मैं महसूस करता हूं कि अब भारत को लेकर विश्व की सोच बदल रही है। उन्होंने कहा कि पहले वैश्विक मंचों पर हमारी आवाज को गंभीरता से नहीं लिया जाता था पर अब जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है और बहुत गंभीरता से सुनती है। यह आज के भारत की ताकत है। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी की भी सराहना की और कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जिस तरह से यहां विकास का कार्य किया और कानून-व्यवस्था बनाया है उसकी जितनी में प्रशंसा की जाए वह कम है।