Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोनिया गांधी से मिली आम आदमी पार्टी नेता अलका लांबा, जल्द ही कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की जानी मानी नेता और दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा अब राजनीतिक पाला बदलने के मूड में दिख रही हैं। दरअल अलका लांबा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए उनके घर पहुंची थीं। 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात से अलका लांबा के जल्द ही कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के कयास लगाए जा रहे हैं।

दरअसल अलका लांबा और सोनिया गांधी की इस मुलाकात के बाद ही यह खबरें सामने आने लगी थीं कि जल्द ही लांबा कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। हालांकि कांग्रेस की तरफ से इस मुलाकात को लेकर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं सोनिया गांधी से मिलकर निकली अलका लांबा ने भले ही कैमरे पर किसी भी प्रकार की बात चीत नहीं की लेकिन उन्होंने फोन पर अपना पक्ष जरूर रखा।

सोनिया से मुलाकात के बाद अलका ने कहा, ‘सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ही नहीं, यूपीए की चेयरपर्सन भी हैं। सोनिया गांधी देश में सेक्युलर विचारधारा की क बहुत बड़ी नेता भी हैं। देश मे मौजूदा हालात पर उनसे लंबे समय से चर्चा करने की योजना थी। आज मौका मिला तो हर मुद्दे पर खुलकर बात हुई। उन्होने कहा है कि राजनीति में विचार विमर्श का ये दौर चलता रहता है और इसे चलते रहना भी चाहिए।