Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कार्यशाला में सीआरपीसी की धाराओं पर मंथन

 

अयोध्या। इलाहाबाद हाईकोर्ट और न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान लखनऊ के निर्देश पर मंडल के चारों जिलों के न्यायिक अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन बाईपास स्थित एक रिजार्ट में किया गया। कार्यशाला में फैजाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी व अंबेडकरनगर के जूनियर न्यायिक अधिकारियों को रिफ्रेशर व ओरियंटेशन कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता व इंचार्ज क्लस्टर ट्रेनिंग न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जनपद न्यायाधीश नीरज निगम ने न्यायमूर्तियों व अन्य न्यायिक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम में अभिवादन व स्वागत किया।

इसके बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी असद अहमद हाशमी ने कार्यक्रम के लक्ष्य और उद्देश्यों को रेखांकित किया। वहीं, न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता को रेखांकित करते हुए अधिकारियों के जीवन में उसकी उपयोगिता के विषय को बताया गया।

मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को संबोधित करते हुआ कहा कि ऐसी कार्यशालाओं के माध्यम से जब हम अपने ज्ञान को साझा करते हैं, तो उससे पूरी न्यायिक व्यवस्था प्रगति पथ पर आगे बढ़ती है।

उद्घाटन सत्र समाप्त होने के पश्चात प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुआ। जिसे चार सत्रों में चार अलग-अलग विषय में विभाजित किया गया। जिस पर न्यायिक अधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और न्यायमूर्ति गणों द्वारा विषयों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद अमेठी के विशेष कार्य अधिकारी कुलदीप कुमार, भूमि अर्जन एवं अधिग्रहण अधिकारी के पीठासीन अधिकारी चंद्रभान, जनपद अंबेडकरनगर के न्यायाधीश अमरजीत त्रिपाठी व जनपद सुल्तानपुर के जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रतिभाग करते हुए न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न विषयों पर अपने ज्ञान और अनुभव से आलोकित किया।

इस कार्यक्रम में धारा 156 (3) सीआरपीसी के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर श्रद्धा तिवारी, सुमन तिवारी, सर्वेश मिश्रा, अनिता, साधना गिरी, मयूरेश श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रताप सिंह, तरुणिमा पांडेय, सक्षम द्विवेदी व सुरेश कुमार शर्मा ने अपने-अपने विचारों से सभी लोगों का ज्ञान वर्धन किया।

कार्यशाला में धारा 311 व 319 सीआरपीसी को जनपद सुल्तानपुर के न्यायिक अधिकारी मनोज शुक्ला (प्रधान न्यायधीश परिवार न्यायालय), दीपांकर यादव व पूनम सिंह ने लोगों का ज्ञान वर्धन किया।

कार्यशाला में धारा 10 सीपीसी के संबंध में विस्तृत विवेचन वरुण मोहित निगम, विजय गुप्ता व डॉ. सुनील सिंह द्वारा किया गया।

जनपद अंबेडकरनगर से आये अधिकारियों ने धारा 11 सीपीसी व आदेश 7 नियम 10 व 11 सीपीसी के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद न्यायालय फैज़ाबाद के न्यायाधीश अशोक कुमार, हरिनाथ पांडेय, रीता कौशिक, भूदेव गौतम, सत्य प्रकाश, सुरेश चंद्र आर्य, पूजा सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, रविंद्र कुमार द्विवेदी, असद अहमद हाशमी, शैलेंद्र वर्मा, सतीश कुमार त्रिपाठी, श्रद्धा तिवारी, वरुण मोहित निगम, चंद्रमोहन मिश्रा, विजय कुमार गुप्ता, डॉ सुनील सिंह, संजीव कुमार त्रिपाठी, अभिनव तिवारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, तपस्या त्रिपाठी, रश्मि चंद व अविनाश गौतम आदि द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश रविन्द्र द्विवेदी द्वारा किया गया।