Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

डॉ. मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा वापस ली गई, जेड प्लस सुरक्षा बरकरार

 

 

 

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सुरक्षा हटा दी है। मंत्रालय के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों की ओर से डॉ. सिंह की सुरक्षा के आंकलन के आधार पर तैयार रिपोर्ट के बाद यह फैसला किया गया है। हालांकि, डॉ सिंह को जेड प्लस सुरक्षा जारी रहेगी।

गृह मंत्रालय के मुताबिक, सभी सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा वीवीआईपी और पूर्व प्रधानमंत्री व उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के नियमित मूल्यांकन के बाद यह फैसला किया गया है। एसपीजी सुरक्षा भारत के प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों को प्रदान की जाती है।

सूत्रों की मानें तो पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की भी एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई है। ऐसे में अब केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत देश में कुल चार लोगों के पास ही एसपीजी सुरक्षा है।

गौरतलब है कि कि वर्ष 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद से वर्ष 1985 में एसपीजी की स्थापना की गई।