Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फिल्म उरी के बाद अब विक्की कौशल ने सेना के लिए किया यह बड़ा काम, आप भी हो जाएंगे दीवाने

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक और भारतीय आर्मी पर फिल्म बनाने का ट्रेंड चल रहा है। जिसमें कई कलाकारो का नाम शामिल हैं। वहीं बीते दिनों भारतीय आर्मी की पहली सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म के जरिए चर्चित होने वाले अभिनेता विक्की कौशल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आपने कभी विक्की कौशल को किचन में रोटी बनाते हुए नहीं देखा होगा लेकिन इन दिनों विक्की कौशल यह काम बेहद चाव से कर रहे हैं।

फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से अपनी पहचान बनाने वाले विक्की कौशल को इन दिनों भारतीय जवानों के साथ समय बिताने का मौका मिला है। जिसके चलते वह भारत-चीन सीमा पर मौजूद अरुणाचल प्रदेश के तवांग पहुंच गए हैं। यहां पर उन्होंने न सिर्फ जवानों से मुलाकात की, बल्कि सेना के लिए कुछ ऐसे काम भी किए, जिसे देख सभी हैरान रह गए।

दरअसल विक्की कौशल यहां पर सेना के जवानों के लिए रोटियां बनाते हुए दिख रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार रोटी बनाई है, वो भी भारतीय सेना के जवानों के लिए। यह बात उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताई है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी रोटी बनाने वाली तस्वीरें भी शेयर की हैं।

विक्की कौशल ने लिखा है ‘अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सीमा पर 14000 फीट की ऊंचाई पर तैनात हमारी भारतीय सेना के साथ कुछ दिन बिताने का मौका पाकर बेहद खुश हूं, जय जवान-जय किसान।’ उन्होंने यहां पर अपनी रोटी बनाने वाली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।