Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभिनेता आर माधवन के बेटे ने रोशन किया भारत का नाम, स्विमिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आर माधवन अपनी शानदार अदाकारी के लिए तो जाने ही जाते हैं, वहीं अब उनके बेटे ने भी भारत का नाम रोशन कर दिया है। दरअसल एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत ने एशियन गेम्स प्रतियोगिता में भारत के लिए स्विमिंग में सिल्वर मेडल जीता है। 14 साल के वेदांत ने एशियन एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में यह पदक जीता है।

इस प्रतियाग में आर माधवन के बेटे वेदांत के साथ भारत के उत्कर्ष पाटिल, साहिल लसकर और शोन गांगुली ने भी हिस्सा लिया था। वहीं इस प्रतियोगिता में थाइलैंड की टीम ने गोल्ड मेडल जीता है, जबकि जापान को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। बताते चलें कि इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था।

अपने बेटे की इस उपलब्धि पर आर माधवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘इंडिया को एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल मिला। भगवान की कृपा से भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वेदांत का पहला आधिकारिक मेडल।’ इसके साथ ही उन्होंने वेदांत की फोटो भी शेयर की है। जिसमें वह मेडल के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं माधवन के बेटे की इस उपलब्धि पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अभिषेक बच्चन, अनूप सोनी, रोहित रॉय और राज कुंद्रा समेत कई हस्तियों ने बधाई दी है।