Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

24 साल के शख्स के साथ पांच लोगों ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, करनी पड़ी आपात सर्जरी

 

मुंबई। नवी मुंबई के वाशी में वहशीपन की सारे हदें पार कर दी गई। यहां पांच अज्ञात लोगों ने 24 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ यौन उत्पीड़न ( अप्राकृतिक दुष्कर्म) कर उसके साथ बर्बरता की। जिसके बाद उसका जीवन बचाने के लिये आपात ऑपरेशन करना पड़ा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम को सेक्टर आठ में एक सुनसान जगह पर हुई।

शिकायतकर्ता के अनुसार व्यक्ति जब सिगरेट पी रहा था तब पांच लोग उसे जबरन सुनसान जगह ले गये और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। वाशी पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जब बेहोश होने लगा तब आरोपित वहां से फरार हो गये।

पुलिस को आशंका है कि संभवत: मादक पदार्थ के सेवन के कारण संदिग्ध नशे में थे। पीड़ित पूरी तरह से बेहोश होने से पहले किसी तरह से मुख्य सड़क पर आया। कुछ राहगीर उसे पास के अस्पताल ले गये। उन्होंने बताया कि एक निजी अस्पताल में पीड़ित का ऑपरेशन कराया गया।
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।