Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है भाजपा: शीशपाल केहरवाला कहा, महंगाई व नशे के प्रति गंभीर नहीं है वर्तमान सरकार

सिरसा।।।।।( सतीश बंसल ) कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि उनके हलके में नशे की बढ़ती अधिकता के कारण अनेक युवाओं की जानें चली गई और यह संवेदनशील मुद्दा जब उन्होंने हरियाणा विधानसभा में उठाया तो सरकार यह मानने को तैयार नहीं हुई कि नशे से किसी की जान भी जा सकती है। इससे जाहिर होता है कि सरकार नशे के प्रति कितनी गंभीर है? वे गुरुवार को अपने दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान के दौरान पहले दिन गांव देसूमलकाना, गांव कालांवाली, जलालआना, चकेरियां, ख्योवाली, रोहिड़ांवाली, आनंदगढ़, रघुआना, दौलतपुर खेड़ा, सुब्बाखेड़ा व भादड़ा में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के शासन में महंगाई पूरी चरम पर है और सरकार इसे रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। घर में तमाम खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी कर लगाकर उन्हें आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया गया है।                                                                                देश के तमाम सरकारी विभागों को निजीकरण कर उद्योगपतियों के हाथों सौंपा जा रहा है जिससे देश में मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश है। विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने वाहन चालकों को बेदम कर दिया है। केंद्र सरकार सभी वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में ला रही है मगर पेट्रो पदार्थों को इससे दूर रखे हुए है क्योंकि इससे वह मोटा मुनाफा कमा रही है। गैस सिलेंडर, चावल, आटा, लस्सी जैसे अनेकानेक उत्पादों पर टैक्स लगाकर महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस में शामिल होकर मौजूदा भाजपा को जड़ से उखाड़ें। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. सुभाष जोधपुरिया, तिलोकेवाला के सरपंच सुखविंद्र सोनी, खुशवंत गदराना, जर्मन भंगु, महेश झोरड़ां, ओमप्रकाश लुहानी, सिकंदर बाहिया, मोहनलाल फरवांई कलां, जसपाल देसूमलकाना, पृथ्वी सिंघाठिया, जगनंदन जलालआना, गुरप्रीत सिंह, अजायब सिंह व गुरदर्शन सिंह आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

ंसिरसा, 1 सितंबर