Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

सिरसा 1 सितंबर (( सतीश बंसल )     ) स्थानीय केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 सिरसा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व प्राचार्य बृजलाल ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस व लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में अशोका हाउस ने विजय हासिल की, वहीं खो खो प्रतियोगिता में लड़कों का रमन हाउस व लड़कियों में टैगोर हाउस विजय रहा। खेल प्रतियोगिता में रैफरी के रूप में खेल शिक्षक संदीप कुमार ने अपनी अहम भूमिका अदा की। इस प्रतियोगिता में उपस्थित अभिभावकों ने भी लेमन रेस में अपनी सहभागिता निभाई ।                                                                                                        जिसमें प्रथम स्थान पर अलका सिसोदिया व द्वितीय स्थान पर निशा रानी रही। इस अवसर पर प्राचार्य सुरेश कुमार ने विजेता टीम को बधाई दी है ओर उन्हें मैडल पहनाकर सम्मानित किया। प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि खेलों से बच्चों में टीम भावना का विकास होता है और अच्छे भविष्य और बेहतर कैरियर के लिए पढ़ाई का जितना महत्व है उतना ही महत्व खेलों का भी है। इस अवसर पर हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिला सिरसा प्रधान गोविल सिसोदिया, शिक्षक अशोक कुमार खाडिया, चंद्रगुप्त, गीता देवी, मंजू रानी,रेणु, प्रियंका, अशोक कुमार, एच डी मेहता, जितेंद्र सिंह व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

ंसिरसा, 1 सितंबर