Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी बधाई

 

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान देश भर में ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। खासकर दिल्ली के जामा मस्जिद, भोपाल के ईदगाह मस्जिद, मुंबई के हमिदिया मस्जिद में इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने जुटकर नमाज पढ़ी और एक-दूसरे को ईद मुबारक कहा। बच्चों में ईद को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। यह मुस्लिम समुदाय का बेहद खास पर्व है। इसे हजरत इब्राहिम के अल्लाह के प्रति अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। बकरीद के दिन जानवरों की कुर्बानी की परंपरा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर ईद की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने हिंदी और उर्दू में अपना बधाई संदेश ट्वीट किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बकरीद के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट किया, ‘ईद-उल-अजहा के मौके पर मेरी ओर से शुभकामनाएं। उम्मीद है कि ये मौका हमारे समाज में शांति और खुशियों की सोच को आगे बढ़ाएगा। ईद मुबारक!’

अलीगढ़-शाह जमाल ईदगाह पर नमाज के लिए जमा हुए लोग। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन का भी इस्तेमाल हो रहा है।

दिल्ली में बकरीद के मौके पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कश्मीर गेट के पास पंजा शरीफ दरगाह पर लोगों के साथ नमाज पढ़ी। भोपाल के ईदगाह मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी गई।
श्रीनगर के लोगों ने मोहल्ला मस्जिद में ईद उल-अजहा के मौके पर नमाज पढ़ी। बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ जुटने की इजाजत नहीं दी गई।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर फुलबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) को मिठाईयां भेंट की।

दिल्ली में बकरीद के मौके पर पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी संसद मार्ग स्थित जामा मस्जिद में नमाज पढ़ी। जम्मू में लोगों ने बकरीद के मौके पर नमाज पढ़ी। मुंबई में ईद-उल-अजहा हमिदिया मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में आज सुबह लोग जुटे और नमाज पढ़ी।