कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के माझेरहाट में 40 साल पुराना एक पुल गिर गया। पुल के मलबे के नीचे कई लोग और गाड़ियां दबी हुई हैं। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और करीब 19 लोग घायल है। एनडीआरएफ और सेना की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे के समय ब्रिज चालू था। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में कई बड़े पुल हादसे सामने आए हैं। लेकिन सरकारें इससे सबक नहीं ले रही हैं। पिछले दस बड़े हादसों को देखा जाए तो करीब 400 से अधिक मौतें पुल हादसों में हुई हैं। जानिए पिछले कुछ सालों के प्रमुख पुल हादसे…
देश के 10 बड़े पुल हादसे
- जुलाई21, 2001- केरल के कोझिकोट जिले के कादालुंदी में कादालुंदी नदी पर बना रेल पुल गिरा, हादसे में 57 लोगों की मौत।
- सितंबर10, 2002- बिहार के औरंगाबाद में रफीगंज रेल ब्रिज गिरा, 130 लोगों की जान गई।
- अक्टूबर29, 2005 – आंध्र प्रदेश के वेलीगोड़ा में रेलवे पुल गिरा, 114 लोगों की मौत हुई।
- दिंसबर 2006 बिहार के भागलपुर जिले में पैदल ब्रिज में गिरने से 30 लोगों की मौत हो गई थी।
- सितंबर9, 2007 आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में पुंजागुट्टा में फ्लाईओवर गिरा, इस हादसे में 20 लोगों की मौत हुई।
- दिसंबर25, 2009 राजस्थान के कोटा में चंबल नदी का पुल गिरा, 9 लोगों की मौत 45 लापता।
- मार्च31, 2016 -, कोलकाता में विवेकानंद फ्लाइओवर ब्रिज हादसा, 27 लोगों की मौत।
- अगस्त2, 2016 – महाराष्ट्र में सावित्री रिवर ब्रिज हादसा, 28 लोगों की मौत
- मई18, 2017 गोवा में संवोर्देम नदी का पुल गिरा, 2 लोगों की मौत 30 लापता
- मई16, 2018- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाइओवर गिरा, हादसे में 18 लोगों की मौत।