नकईल गांव के पास बाइक सवार युवकों की जमकर पिटाई करने के बाद बाइक फूंक दी गई। गायघाट गांव के पास भी नाराज लोगों ने बाइक सवारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनके भागने पर बाइक को आग के हवाले कर दिया। ये लोग मदनपुर के रहने वाले बताए जाते हैं। बरांव में एसपी का पुतला जलाया गया। बृहस्पतिवार के हालात से मसला मदनपुर के करीबी दो गांवों और दो वर्गों के बीच तनाव का इशारा करता नजर आया।
इस बीच मदनपुर में चौराहे की दुकानें, बैंक आदि बंद रहने और लोगों के बाहर न निकलने से सड़कों पर सन्नाटा रहा। फोर्स की गश्त नजर आई। गांवों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस बीच पुलिस ने उपद्रव के आरोप में 42 नामजद करते हुए 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। अब तक 17 लोगों को हिरासत में लिया है।