Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जिंदा लाश:आखिरी वक्त में पता चला कि जिंदा है महिला

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई एक महिला ने रविवार की शाम दम तोड़ लिया। अस्पताल प्रशासन ने डेथ सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया। मंगलवार को परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए। जब शव को कब्र में रखा जाने लगा तो अचानक कुछ हरकत हुई। मुंह से खून रिसने लगा और महिला की सांसें चलने लगीं। यह देख परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस मंगवाई और उसे उपचार के लिए गैर जनपद ले जाने लगे। हालांकि बीच रास्ते पहुंचकर जब जांचा गया तो महिला की नब्ज नहीं चली। मौत की पुष्टि होने पर महिला का शव दोबारा लाया गया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
06 (2)
बेहजम कस्बे से चंद किमी दूर अंदापुर निवासी रामनरेश की पत्नी छाया देवी को तीन-चार दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह टीबी की मरीज थी। उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई और सोमवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल से डेथ सर्टिफिकेट जारी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिवारीजन शव ले आए। रात भर शव बर्फ की सिल्ली पर रखा रहा। मंगलवार की दोपहर अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाया गया। बताते हैं कि जैसे ही शव को नीचे रखा गया वैसे ही मुंह से खून निकलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला की सांसें चल रही थीं। उन्होंने महिला के उठकर बैठ जाने का भी दावा किया। महिला को जिंदा जानकर आनन-फानन एम्बुलेंस बुलाई गई। महिला को उसमें लिटाकर परिजन इलाज के लिए सीतापुर ले जाने के लिए निकल गए। बताते हैं कि रास्ते में जब कुछ शक हुआ और महिला की नब्ज जांची गई तो उसमें कोई हरकत नहीं हुई। तब उन्हें महिला की मौत हो जाने की पुष्टि हुई। शव को दोबारा गांव लाया गया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

तब अस्पताल प्रशासन के खिलाफ पनप गया था रोष

महिला के जब जिंदा होने की बात सामने आई तो परिजनों में अस्पताल प्रशासन को लेकर रोष पनप गया। परिजनों ने कहा कि जिला अस्पताल प्रशासन किसी के प्रति इतना लापरवाह कैसे हो सकता। किसी जिंदा इंसान को मृत दिखाकर भेज दिया गया। रात भर महिला को मरा मानकर बर्फ पर लिटाए रखा गया। उन्होंने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की भी बात कही थी। हालांकि दोबारा मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। 

ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर लगाया भरमाने का आरोप

महिला का शव दोबारा पहुंचने के बाद कुछ ग्रामीणों ने कहा कि कुछ लोगों के भरमा देने से परिवार शंकित हो गया था। उनके मुताबिक रात भर बर्फ पर शव पड़ा रहने की वजह से जमा हुआ खून रिसने लगा होगा। जिस पर कुछ लोगों ने परिवार को महिला के जिंदा होने को लेकर भरमा दिया। नतीजन परिवारीजन फिर से महिला को लेकर सीतापुर चले गए।

घटनास्थल/बाइट:

Leave a Reply

Your email address will not be published.