Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारतीय फुटबॉल टीम ने 21 साल बाद रचा इतिहास

football_z89MnVcनई दिल्ली : भारत के लिए फुटबॉल की तरफ से एक अच्छी खबर है। भारत ने 21 साल बाद फीफा विश्व रैंकिंग में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को जारी इस रैंकिंग में भारत टीम ने 100वां स्थान हासिल किया है।

– भारत इस स्थान पर निकारागुआ, लिथुआनिया और इस्टोनिया के साथ सुंयक्त रूप से काबिज है। भारत की फीफा में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 94वां स्थान है।

– इस स्थान पर भारत 1996 में पहुंचा था। भारत को रैंकिंग में फायदा घर से बाहर मिली जीत के कारण हुआ है। हाल ही में भारत ने कंबोडिया, म्यांमार को शानदार तरीके से हराया था। जिसका फायदा भारत को रैंकिंग में हुआ है।

– भारत को अपना मैच 7 जून को लेबनान के खिलाफ खेलना है। इस मैच के बाद भारत एएफसी कप में 13 जून को किर्गिजस्तान के खिलाफ मैच खेलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.