Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एक बार फिर ट्रोल हुए ऋषि कपूर, यूजर्स बोले-‘अपनी तरह बेवड़ा ना समझें

लगता है अभिनेता ऋषि कपूर का विवादों से चोली दामन का रिश्ता है। आए दिन वो अपने किसी न किसी विवादित बयान से लाइमलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी एक और हरकत ने उन्हें ट्रोलर के निशाने पर ला खड़ा किया है।

25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई मशहूर हस्तियों ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर विश किया। फैंस को सोशल मीडिया पर क्रिसमस विश करने वाले लोगों की लिस्ट में ऋषि कपूर भी शामिल थे। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने जब अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से फैंस को क्रिसमस की बधाई दी तो लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। 

ऋषि कपूर ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में एक हिंदू संत को एक मुस्लिम शख्स शराब परोसते नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा- इसे कहते हैं भावना, धर्म से अलग लेकिन बोतल से सब एक हैं, ‘मैरी क्रिसमस’। दरअसल ऋषि कपूर ने जो तस्वीर ट्वीट की है वो फोटोशॉप तस्वीर है। असली फोटो में मुस्लिम शख्स हिंदू साधु को पानी पिला रहा है।

ऋषि कपूर की इस तस्वीर को शेयर करने के बाद यूजर्स भड़क गए। जिसके बाद कुछ लोगों ने तो उनके वेरिफाईड अकाउंट तक को बंद करने की मांग की है। जबकि कई लोगों ने लिखा, ‘सबको अपनी तरह बेवड़ा ना समझें आप’।