Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जानिए, गीता अरोड़ा कैसे बनी सोनू पंजाबन, कई राज्यों में चलाती है सेक्स रैकेट

दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाली सोनू पंजाबन का नाम क्राइम की दुनिया में काफी जाना पहचाना है। हाल ही में सोनू पंजाबन को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। उस पर सेक्स रैकेट समेट कई संगीन मामले दर्ज है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनू पंजाबन का असली नाम गीता अरोड़ा है। एक जमाने में गीता खुद एक कॉल गर्ल थी। गीता अरोड़ा उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब एक बड़े व्यापारी की लाश उसकी गाड़ी में बरामद हुई।

लेकिन उस वक्त पुलिस की जांच में गीता बचकर निकल गई इसके बाद उसकी मुलाकात विजय नाम के एक शख्स से हो  गई। दोनों ने शादी की लेकिन कुछ दिनों बाद विजय यूपी पुलिस के हाथों मारा गया। इसके बाद गीता की दोस्ती दीपक नाम के शख्स से हुई पुलिस एनकाउंटर में वो भी मारा गया लेकिन दीपक के भाई के साथ मिलकर गीता जिस्म के कारोबार की सीढ़ियां चढ़ती चली गई और गीता से सोनू पंजाबन बन गई।

धीरे -धीरे सेक्स रैकेट के कारोबार से सोनू पंजाबन करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई। किसी वक्त ठोकरें खाने को मजबूर पंजाबन ने देखते ही देखते कई फ्लैट खरीद लिए। बाद में सोनू पंजाबन ने दिल्ली के सभी दलालों से हाथ मिलाना शुरु कर दिया। जिसने सोनू का साथ देने से मना किया वो दुबारा कभी सुबह का सूरज नहीं देख पाया देखते ही देखते सोनू का सेक्स रेकेट कारपोरेट में बदल गया। उसने लड़कियों को फिक्स सैलेरी पर रखा। वो ग्राहक के पैसे में से लड़कियों को पैसे नहीं देती थी। धीरे-धीरे सोनू दलालों की मालकिन बन गई। अलग-अलग इलाकों में फैले हुए दलाल उसके संरक्षण में काम करते हैं। सोनू इन दलालों का इलाका भी तय करती है और मोटे पैसे भी वसूलती है।