Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

cn2hCI62_400x400मेष- नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी सम्बन्धी या खुद के ही स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छा समय है।

वृषभ- घर-गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा। ससुराल पक्ष से तनाव पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।

मिथुन- प्रेम संबंध में कुछ दूरी बनेगी। इनसे सम्बन्धित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं। आत्मविश्वास की भी कमी बनी रहेगी।

कर्क- भाई-बहन संग विचार में तालमेल का अभाव रहेगा। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

सिंह- कुछ परेशानियां उपस्थित हो सकती हैं। झंझटों को सुलझाने में दिक्कत आएगी। शॉर्ट कट का सहारा न लेकर, सुरक्षित राह पर चलें।

कन्या- व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।

तुला- भवन या भूमि की खरीदारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

वृश्चिक- आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव होंगे। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

धनु- दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है।

कुंभ- आपके खर्चे कम हो जाएंगे। फलस्वरूप आपका मन शान्ति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं अभी भी रह सकती हैं।

मीन- अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां, अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में सफलता जरूर मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.