Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

rashifal-in-hindi (1)मेष : आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी।

वृषभ :  दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी।

मिथुन : सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्य आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है।

कर्क :  आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे और कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती हैं।

सिंह : इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

कन्या : इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रह स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।

तुला :  महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी।

वृश्चिक : वित्तीय कार्य निपटाने और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

धनु : समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी।

मकर : सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ : आपकी मेहनत की सराहना तो होगी, लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा। तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं होगी।

मीन : कामयाबी का रास्ता खुल रहा है। नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.