बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच यूं तो कई नए ट्रेंड बनते बिगड़ते हैं। वहीं बॉलीवुड में अपने बॉडी पार्ट्स के इन्श्योरेंस भी ऐसे ही ट्रेंड्स में से है। बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपने शरीर के अंगों का इन्श्योरेंस करवा रखा है।
भारत में अपनी बॉडी के विभिन्न पार्ट्स का इन्श्योरेंस कराना आम चलन में नहीं है। वहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपने शरीर के अलग-अलग पार्ट्स का इन्श्योरेंस करा रखा है। इस लिस्ट में आपके चहेते अभिनेताओं के साथ-साथ कई अभिनेत्री भी शामिल हैं।
जानें आपके किस चहेते स्टार ने कराया है अपने किस बॉडी पार्ट
जॉन अब्राहम: बॉलीवुड में धूम स्टार के नाम से मशहूर जॉन अब्राहम ने अपनी हिप का इन्श्योरेंस करा रखा है। यह इन्श्योरेंस उन्होंने अपनी फिल्म दोस्ताना के रीलीज के बाद कराया था। जॉन ने 2010 में 10 करोड़ रुपए का यह इन्श्योरेंस कराया था।
मल्लिका शेरावत: मल्लिका शेरावत ने अपनी पूरी बॉडी का ही इश्योरेंस करा रखा है। बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने अपनी पूरी बॉडी का इश्योरेंस 50 करोड़ रुपए में करवाया है। मल्लिका ने 2009 में ये इश्योरेंस लिया था।
लता मंगेशकर: स्वर कोकिला और नाइटेगिंल ऑफ इंडिया के नाम से मश्हूर लता मंगेशकर की सुरीली आवाज के सभी मुरीद हैं। उन्होंने अपने गले का इन्श्योरेंस करा रखा है।
गले का इन्श्योरेंस कराते वक्त लता ने इसके अमाउंट का खुलासा नहीं किया।
नेहा धूपिया बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने हिप्स का इन्श्योरेंस करा रखा है। हालांकि, इसका पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने कितने का इन्श्योरेंस लिया है। नेहा ने उसी अमेरिकन इन्श्योरेंस कंपनी से अपना इन्श्योरेंस करा रखा है, जिसने हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज के हिप का 27 मिलियन डॉलर में इन्श्योरेंस किया था।
राखी सावांत: कॉन्ट्रोवर्साी क्वीन राखी सावंत ने भी ये इश्योरेंस लिया है। राखी ने अपने ब्रेस्ट का इश्योरेंस करवा रखा है। वहीं राखी ने इश्योरेंस की रकम का खुलासा नहीं किया है। राखी ने इश्योरेंस के बारे में मीडिया से बातचीत में बताया था।
मिनिषा लांबा: राखी की तरह एक्ट्रेसेस मीनिषा लांबा ने भी अपने ब्रेस्ट का इन्श्योरेंस करा रखा है। वहीं मिनिषा ने ये इश्योरेंस कितने रुपए में करवाया है इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। मिनिषा अपने फेस की प्लास्टिक सर्जरी के लिए भी चर्चाओं में रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा: अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने भी ये इश्योरेंस लिया है। पीसी ने अपनी मुस्कुराहट यानि स्माइल का बीमा करवाया हुआ है। यानि कोई व्यक्ति अगर सर्जरी करवाकर उनके जैसा हंसना चाहे, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड के बिग बी जितने अपने अभिनय के लिए पसंद किए जाते हैं, उनकी आवाज भी लोगों को उतनी ही पसंद है। अपनी दमदार आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले अमिताभ ने अपनी आवाज की अहमियत समझते हुए आवाज का इंश्योरेंस करवा रखा है।
सन्नी देओल: सन्नी देओल का नाम सुनते ही आपको लगेगा कि उन्होंने अपने ढ़ाई किलो के हाथ का बीमा करवाया होगा, लेकिन सन्नी की दमदार आवाज जो एक दौर में काफी मशहूर हुई थी उसे कोई कैसे भूल सकता हैं। सन्नी ने भी अमिताभ की तरह अपनी आवाज का बीमा करवाया हुआ है।