Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

7091_rashifal_08_augमेष- वैवाहिक अथवा प्रेम सम्बंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।

वृषभ– प्रेम सम्बन्धों के प्रति लापरवाही बरतनें से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं।

मिथुन- जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।

कर्क- कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

सिंह- नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी सम्बन्धी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते है। राजनीतिक व्यक्तियों के अच्छा समय है।

कन्या- गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा। ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

तुला- प्रेम संबंध में कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

वृश्चिक- भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

धनु- कुछ झंझट उपस्थित होंगे, सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। शॉर्टकट का ना लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

मकर- धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी। इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा, माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

कुंभ- अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है, पर लक्ष्य को लेकर गंभीरता नहीं रहेगी।

मीन- मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शॉपिंग करके सुख मिलेगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.