Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

मेष (Aries): आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक होगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में दिन व्यतीत होगा। अधिक लोगों के साथ सम्पर्क में रहने का अवसर मिलेगा। व्यापारी गण उनके व्यापार का विस्तार और आयोजन कर सकेंगे। लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा। 

वृषभ (Taurus): आपका शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। पिता से लाभ हो सकता है। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं। 

मिथुन(Gemini): आज के दिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार में सावधानी रखने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। आपकी बातचीत से कोई गलतफहमी न हो, उसका ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है, इसका पूरा ध्यान रखें। आज आपके खर्च का दिन है। किसी भी प्रकार के अकस्मात से बचें। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी। 

कर्क(Cancer): आज कई लाभ हासिल करने का दिन है। व्यापार-धंधे में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। 

सिंह(Leo): गणेशजी बताते हैं कि आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। क्रोध और बड़बोलेपन से अनर्थ हो सकता है। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। अनैतिक विचारों को मन पर हावी न होने दें। 

कन्या(Virgo): वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। सगे-समंबंधियों के साथ मुलाकात होगी और सुख-आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है। 

तुला(Libra): आपकी वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या घर के लोगों के साथ उग्र बोलाचाली होने की संभावना है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। तबीयत का ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। दुविधाएं और समस्याएं मन की शांति हर लेगी। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। 

वृश्चिक(Scorpio): आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप किसी अविचारी कार्य न कर बैठें, इसके लिए सावधान रहिएगा। चर्चा और विवाद से दूर रहिएगा। अन्यथा किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फिर भी क्रोध पर संयम रखिएगा। 

धनु (Sagittarius): गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परोपकार की प्रबल रहेगी। आमोद-प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी-व्यवसाय में प्रमोशन और मान- सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद व्याप्त रहेगा। 

मकर (Capricorn): आपका आज के दिन का व्यवहार धार्मिक रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। हानिकर कार्यों से दूर रहिएगा, साथ ही क्रोध पर संयम रखिएगा। लेकिन मध्याह्न के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलता भरा रहेगा। आज आपके बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरतापूर्ण वातावरण बना रहेगा। 

कुंभ (Aquarius): आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह गणेशजी देते हैं। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। 

मीन (Pisces) : गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगा। सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।