Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जेल से छूटने के बाद युवक ने दो प्रेमिकाओं से एक साथ की शादी, VIDEO वायरल

 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। जिसमें युवक ने एक लड़की से नहीं बल्कि दो-दो लड़क‍ियों से शादी करके सुर्खियों में आ गया है। इस अनोखी शादी का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। यह अनोखा कर्नलगंज के ढरहरिया इलाके का है।

दरअसल, युवक एक लड़की से प्यार करता था और शादी से पहले युवक की प्रेमिका ने उसको धमकाया था कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह जहर खाकर जान दे देगी। इस बात पर झगड़ा हुआ तो उसने लड़की को थप्पड़ मार दिया। लड़की ने इसकी श‍िकायत पुल‍िस में कर दी। शिकायत पर पुलिस ने कुछ दिन पहले ही युवक को उसकी प्रेमिका को थप्पड़ मारने के आरोप में गिरफ्तार भी किया था।

बताया जा रहा है कि युवक अपने इलाके की एक लड़क‍ी से पहले से प्रेम करता था। कई साल से उसकी प्रेम कहानी चल रही थी। करीब चार दिन पहले उसकी पहली प्रेमिका ने उसे दूसरी लड़की के साथ देख लिया तो हंगामा करने लगी।

जमानत पर रिहा होने के बाद सोमवार की देर शाम नई प्रेमिका से युवक शादी करने पहुंचा तो पूर्व प्रेमिका भी वहां पहुंच गई, जिससे वहां हंगामा मच गया। इसके बाद घर के पास ही एक मंदिर में सबके सामने युवक ने अपनी दोनों प्रेमिकाओं के साथ शादी कर उनकी मांग भरी और उन्हें मंगल सूत्र पहनाया।

शादी में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।