Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

WWE सुपरस्टार ट्रिपल-H ने रोहित शर्मा को दिया स्पेशल गिफ्ट

RohitSharma-620x4002017 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को WWE के सुपरस्टार ट्रिपल-H ने स्पेशल गिफ्ट भेजा है। दरअसल, जब रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियन्स ने फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को हराया तब WWE सुपरस्टार और सीओओ ट्रिपल-H ने ऐलान किया था कि वे चैंपियन टीम को एक विशेष गिफ्ट भेंट करेंगे। ट्रिपल-H ने अपना वादा निभाते हुए WWE का स्पेशल बेल्ट मुंबई भेजा है।
ट्रिपल-H ने ट्विटर पर बताया कि वे विशेष रूप से निर्मित एक चैंपियनशिप बेल्ट भेज रहे हैं, जिस पर मुंबई इंडियंस का नाम लिखा है। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियन्स की तरफ से इस बेल्ट को हासिल किया और चैंपियन रेसलर के जैसे फोटो भी खिंचवाए। रोहित का WWE बेल्ट के साथ फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है।

याद हो कि आईपीएल-10 में खिताबी जीत के बाद रोहित इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए टीम इंडिया के साथ गए थे। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया था। रोहित ने इन छुट्टियों का भरपूर फायदा उठाया, लेकिन अब 26 जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें फिर से टीम में जगह मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.