Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला दिवस : कभी किराए पर रहती थीं नेहा, अब बनाया खुद का आलीशान बंगला

 

 

आप सभी ने कई ऐसे लोगों की सक्सेज स्टोरी के बारे में सुना होगा, जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। उन लोगों ने अपनी मेहनत और सच्ची लगन से अपने सपनों को साकार किया। आज हम आपको ऐसी ही एक एक शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते गायिकी में अपनी अलग पहचान बनाई। वो हैं बॉलीवुड की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़। हालांकि एक सफल मुकाम हासिल कर चुकी नेहा ने एक वक्त पहले गरीबी का वो दौर भी देखा है, जिसे सुन आपकी रूह कांप जाएगी।

सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इंडियन आइडल सीजन-2 से बतौर कंटेस्टेंट अपने करियर की शुरुआत करने वाली नेहा आज बॉलीवुड में जानी-मानी प्लेबैक सिंगर हैं। उनका यहां तक का सफर इतना आसान नहीं था। नेहा ने कई दफा अपने पुराने दिनों को याद किया है। अब नेहा कक्कड़ ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए अपने पुराने घर की तस्वीर साझा की है।

उन्होंने अपने पुराने एक कमरे के घर और वर्तमान बंगले की फोटो शेयर की है। ऋष‍िकेश में नेहा का बचपन इसी एक कमरे वाले घर में बीता है। आज सालों बाद नेहा अपने खुद के आलीशान बंगले में रहती हैं।

नेहा ने कैप्शन में लिखा- ‘ये वो बंगला है जो अभी हमारा है और दूसरा घर जहां मैं पैदा हुई थी। उस घर में हम कक्कड़ परिवार एक ही कमरे में रहा करते थे। वहां मेरी मां ने एक टेबल रखा था जो कि हमारा किचन था। वो घर भी हमारा अपना नहीं था। उसके लिए हम रेंट द‍िया करते थे।’ आज जब भी मैं इसी शहर में अपने बंगले को देखती हूं तो हमेशा इमोशनल हो जाती हूं। मेरे परिवार को शुक्रिया। ‘

कभी चंद रुपयों के लिए तरसती थीं नेहा

देश की मशहूर सिंगर नेहा कभी चंद रुपयों के लिए तरस जाती थीं। एक सफल मुकाम हासिल कर चुकी नेहा ने एक वक्त पहले गरीबी का वो दौर भी देखा है, जिसे सुन आपकी रूह कांप जाएगी।

नेहा का परिवार पहले इतना अमीर नहीं था। उन्हें घर चलाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। बता दें कुछ वक्त पहले नेहा ने मुंहजुबानी अपने बचपन की कहानी सुनाई थी। इस दौरान वह शो में रो पड़ी थीं। दरअसल नेहा के पिता अपने परिवार का पेट पालने के लिए स्कूल के बाहर समोसा बेचा करते थे। जिसके कारण उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था।

पिता स्कूल के बाहर बेचते थे समोसा

नेहा ने जी टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 6’ में जज की भूमिका अदा की थी। शो के लान्चिंग के दौरान नेहा ने अपने पिता की कहानी सुनाई थी। नेहा ने कहा था, ‘आज जब मैं बच्चों को रियलिटी शो का हिस्सा बनते हुए देखती हूं, तो मुझे अपना संघर्ष याद आता है। पहले पिता जी हमें अच्छा जीवन देने के लिए बहुत मेहनत करते थे। मैं आज भी उन दिनों को नहीं भूल सकती जब मेरे पिता सोनू दीदी (बहन सोनू कक्कड़) के स्कूल के बाहर समोसे बेचा करते थे। कॉलेज के बच्चे मेरी बहन पर तंज सकते थे।’

एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए

नेहा ने हाल के कुछ वर्षों में एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं। जिनमें आंख मारे, दिलबर, मोरनी बनके जैसे गीत शामिल हैं। नेहा इंडियल आइडल के दूसरे सीजन में एक कंटस्टेंट के रुप में प्रसिद्ध हुईं और बाद में उस शो में बतौर जज भी नजर आईं। नेहा कक्कड़ की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। नेहा के इंस्टाग्राम पर ही 33.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।