Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला का अधजला शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

 

 

झारखंड़। धनवार थाना क्षेत्र के लहरियाटांड़ के पास डोरंडा-गांवा रोड के किनारे सोमवार को एक महिला का अधजला शव बरामद होने से सनसनी फैल गई।। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी है। शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की।

धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्भा ओपी अन्तर्गत उत्तरी डोरंडा ग्राम पंचायत के लहरियाटांड़ के पास से महिला का अधजला शव मिला। आशंका जतायी जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। फिर उसकी हत्या करने के बाद शव को जला दिया गया। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि महिला के साथ क्या बर्ताव हुआ होगा। शव का चेहरा बुरी तरह जलने के कारण शिनाख्त नहीं हो पायी है। बताया जा रहा है कि महिला के शव के बगल में एक ख़ाली जार भी मिला है। जिसे पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।