Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मकान दिखाने के बहाने महिला से दुष्कर्म

 

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक महिला ने मुंह बोले भाई के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर सोमवार रात केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय पीड़ित महिला परिवार के साथ मंगोलपुरी में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब सात साल पहले उसकी मंगोलपुरी में महेन्द्र नामक युवक से मुलाकात हुई है। आरोपित उसे बहन बोलने लगा। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हुआ।

पीड़िता के अनुसार उसे किराये के मकान की जरूरत थी। उसने महेन्द्र से मकान देखने को कहा। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे महेन्द्र ने पीड़िता के बेटे को कॉल करके बताया कि उसने मकान देख लिया है। बेटे ने अपनी मां को बताया। उसके बाद पीड़िता आरोपित के ऑफिस मधुबन चौक गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित वहां से उसे एक अंजान मकान में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किसी से बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे दोबारा बस में बैठाकर घर जाने को कहा। इधर घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने बेटे को पूरी आपबीती बताई। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।