Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

 

पलवल (हरियाणा)। पलवल में एक 33 वर्षीय महिला को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने वाला शख्स धर लिया गया है। आरोपी की पहचान मथुरा (यूपी) के छाता निवासी पप्पू उर्फ राजीव के रूप में हुई है। महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पप्पू ने फोन कर रेलवे स्टेशन पर बुलाया था। जहां उसने पानी पीने को दिया। उसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई।

पप्पू उस महिला को अपनी कार में डालकर किसी अज्ञात स्थान पर बने एक कमरे पर ले गया। जहां पर उसने महिला से बेहोशी की हालात में ही दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। फिर, वह महिला के अश्लील वीडियो और फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा।

महिला के मुताबिक, पप्पू ने किसी को बताने पर मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकी भी दीं। इसी डर से मैं काफी दिनों तक चुप रही और किसी को कुछ नहीं बताया। मगर, पप्पू अपनी आदतों से बाज नहीं आया। तब मैंने उसके खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से फोन भी बरामद किया, जिसमें उसने महिला की अश्लील वीडियो और फोटो खींची थीं।