Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सुहागरात बनी जीवन साथी की आखिरी रात

 

रायबरेली। शादी के बाद ससुराल आई दुल्हन सुनहरे ख़्वाब को संजो ही रही थी कि कुछ ऐसा हुआ कि उसकी सुहागरात ही उसे जीवन भर का दर्द दे गया। काल का कुछ ऐसा चक्र चला कि सुहागरात ही उसके जीवनसाथी की आखिरी रात साबित हुई। दिल को झकझोरने वाली यह घटना हुई है जिले के ऊंचाहार के अप्टा गांव में।

इस गांव के शिव बालक के बेटे मनीष (24) की शादी गदागंज थाना क्षेत्र के गढ़ी मनिहार निवासी बृजमोहन की बेटी रीता (22) के साथ 23 फरवरी को हुई। सोमवार को हुई धूमधाम से शादी के बाद बहू लेकर घर मनीष घर आया। घर में खुशियां चारो तरफ थीं। गीत संगीत हो रहे थे। दुल्हन भी सुहागरात की सेज पर साजन का इंतज़ार कर रही थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। अचानक मनीष की सोमवार 11 बजे तबीयत बिगड़ी, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार मनीष की मौत हार्ट अटैक से हुई है। एक दिन पहले ही सात जन्मों का साथ देने का वादा वह सात दिन भी पूरा नहीं कर पाया। ख्वाबों को देखने वाली दुल्हन के आंखों में अब आंसू ही आंसू थे। थोड़ी ही देर पहले जहां उत्सव था वह अब चारो तरफ गम का माहौल हो गया। सभी स्तब्ध हो गये। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।