Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिला

 

जबलपुर। जबलपुर के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीटा में शनिवार को सुबह एक महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनाना की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद बदमाश ने धारधार हथियार से उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। महिला की पहचान 40 वर्षीय राधाबाई पत्नी मुन्नालाल काछी के रूप में हुई है।

शहपुरा थाना प्रभारी आरके गौतम ने बताया कि ग्राम भीटा शहपुरा निवासी राधाबाई यहां अकेली रहती थी और मजदूरी कर अपना गुजर बसर कर रही थी, जबकि उसका पति मुन्नालाल काछी गोटेगांव में एक ढाबे पर काम करता है। राधाबाई शुक्रवार शाम को मजदूरी से लौटने के बाद रात में खाना खाकर अपने घर में सो रही थी, तभी अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर राधाबाई के साथ बलात्कार किया और उसके शोर मचाने पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शनिवार को सुबह पड़ोस में रहने वाले राजकुमार लोधी ने राधाबाई की खून से लथपथ निर्वस्त्र शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी लने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी आरके गौतम ने बताया कि जिस हालात में महिला का शव मिला है, उसे देखते हुए लग रहा है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। घर का सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था और महिला को घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। हत्या में प्रयुक्त हंसिया और बेलन पास ही नाले से पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।