Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शौक पड़ गया महंगा! अजगर में लिपटी मिली 140 सापों को पालने वाली महिला की लाश

वाशिंगटन। अक्सर लोगों के शौक उनके लिए ही काफी महंगे पड़ जाते हैं और कभी-कभी तो लोगों को अपने इन्हीं शौक के चलते जान भी गंवानी पड़ती है। अमेरिका में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर एक महिला की लाश मिली है, जिसके गले में 8 फीटलंबा अजगर लिपटा हुआ था। जानकारी के मुतिबक यह महिला अमरिका के मध्य-पश्चिमी भाग के इंडियाना की रहने वाली है।

यहां के स्टेट पुलिस प्रवक्ता सार्जेंट किम राइली का कहना है कि लारा हर्स्ट नाम की महिला का शव बुधवार को ऑक्सफोर्ड स्थित उनके अपने ही घर में मृत पाया गया है, लेकिन सबसे हैरानी की बात है कि उनकी लाश के साथ उनकी गर्दन में एक 8 फीट लंबा अजगर भी लिपटा हुआ पाया गया है। उन्होंने बताया है कि महिला ने अपने घर में लगभग 140 सापों को पाल रखा था।

उन्होंने बताया है कि महिला को सांप पालने का शौक था और उसकी मौत के समय उसकी लाश के साथ हर्स्ट की गर्दन में एक 8 फीट लंबा अजगर लिपटा हुआ पाया गया। डॉक्टर ने उसकी जान बचाने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर्स्ट की पड़ोस में रहने वाले शेरिफ मुनसिन ने हर्स्ट के साथ मिलकर सांपों की कई प्रजातियां पाल रखी थीं।

उनके पड़ोसी शेरिफ ने जैसे ही हर्स्ट को जमीन पर गिरा देखा, वैसे ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। राइली ने बताया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि सांप द्वारा महिला का गला घोंटा गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि महिला की मौत की असली वजह शव के परीक्षण के बाद ही सामने आएगी।