Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,ससुराल पक्ष फरार

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर|

पति की मौत के बाद अपने देवर के साथ रह रही एक महिला का शव शुक्रवार को उसके घर में मिला। मृतका के मायके वाले जब सूचना पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार मिले। जिसके बाद मृतका के पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
बहराइच जिले के थाना मोतीपुर के गांव दौलतपुर निवासी सुंदर पुत्र तुलसी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी रूपा (28) की शादी खीरी जिले के थाना ईसानगर के कस्बे में रहने वाले सुरेश पुत्र राम जीवन से कुछ वर्ष पहले हुई थी। जिसके बाद 4 वर्ष पूर्व सुरेश की मृत्यु हो गई और इसके बाद सुरेश के भाई सुमित उर्फ बंदू ने रूपा को अपने साथ रख लिया और उसे प्रताड़ित करने लगा। 27 जून की रात सुमित बिंदू ने पिता नंदू के साथ मिलकर मेरी बेटी को मारा पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतका के पिता ने ससुराल के लोगों पर मोटरसाइकिल, डबल बेड व बक्से जैसी अन्य वस्तुएं मांगने का भी आरोप लगाया है। मामले पर जानकारी देते हुए ऐसो ईसानगर अजय मिश्र ने बताया है कि तहरीर के अनुरूप मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।