Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बालकनी में योगा कर रही महिला 80 फीट नीचे गिरी, डॉक्टरों ने कहा- तीन साल तक नहीं चल पाएगी

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल इन दिनों लोग योग करके फिट रहने का संदेश दुनिया को देने में लगे हुए हैं लेकिन इसी योग को करने के चक्कर में लोग कभी-कभी जोखिम भी उठा लेते हैं और इसकी वजह से वह अस्पताल पहुंच जाते हैं। मैक्सिकों में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

दरअसल यहां पर एक महिला अपने घर की बालकनी में योग कर रही थी। इस दौरान वह फिसली और लगभग 80 फीट नीचे गिर गई। महिला की पहचान मैक्सिकन कॉलेज की एक स्टूडेंट केरूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक 23 साल की एलेक्सा टेरेजस छठी मंजिल के अपार्टमेंट पर योग कर रही थीं। योग के लिए वह अक्सर रेलिंग का इस्तेमाल करती थीं।

एल इंपेरिकल की रिपोर्ट के मुताबिक वह योग करते हुए अपनी बिल्डिंग से नीचे फुटपाथ पर आ गिरीं। इस घटना के बाद छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां लगभग 11 घंटे उसकी सर्जरी की गई। उसके दोनों पैर और हाथों, कूल्हों और सिर में फ्रैक्चर हुआ है। एल इंपीरियल ने बताया है डॉक्टरों को उसके पैरों को फिर से बनाना पड़ा है। दावा किया जा रहा है कि अब वह तीन साल से पहले नहीं चल पाएगी। सोशल मीडिया पर लोगों ने उसकी मदद के लिए ब्लड देने के लिए भी कहा गया है।